फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Submit your home electricity bill

घर बैठे जमा करें बिजली का बिल

Sun, 28 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 28 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Submit your home electricity bill

बिजली का बिल जमा करने में घंटों लाइन में खड़े होने

विज्ञापन
से बचना है तो आज ही विभाग की ऑनलाइन सेवा से जुड़ जाइए। इस सेवा से जुड़कर जिले के 3,256 लोग घर बैठे बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। पंजीकरण कराने के बाद विभाग मोबाइल में मैसेज भेजकर बिजली के बिल की सूचना देता है।

जिले में घरेलू और कामर्शियल मिलाकर करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं। इनमें अभी 3256 उपभोक्ता ऑनलाइन सेवा का लाभ उठा रहे हैं। प्रति माह करीब दस लाख बिजली का बिल ऑनलाइन जमा हो रहा है।

पहले बिल समय से उपलब्ध न होने पर अक्सर बिल के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते थे। आरएपीडीआरपी योजना के तहत उपभोक्ताओं को बिल बनने के साथ जमा होने तक की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके साथ ही साथ यह भी मोबाइल में मैसेज के जरिए बताया जाता है कि बिल बकाया होने की दशा में कनेक्शन काटने की कार्रवाई होने जा रही है।

अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली का बिल मिलने और जमा करने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग में सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं। मोबाइल नंबर फीडिंग होने के बाद सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

ऑनलाइन भी जमा कर सकते बिल
- www.uppclonline.com पर जाकर इन्सटा बिल पेमेंट पर क्लिक करें।
- एकाउंट नंबर भरकर view में क्लिक करें।
- पेमेंट पर जाकर क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिं ग से भुगतान करें।

मोबाइल नंबर पंजीकृत कराएं
उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर नजदीकी विद्युत उपकेंद्र, भुगतान केंद्र में जाकर पंजीकृत करा सकते हैं। इसके अलावा www.uppclonline.com पर ऑनलाइन पंजीकृत करवा सकते हैं। मीटर रीडर को भी मोबाइल नंबर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed