फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Students put the jam on the suspension of principal

प्रिंसिपल के निलंबन पर छात्रों ने लगाया जाम

Thu, 24 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students put the jam on the suspension of principal
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कालेज गाजीपुर के प्रभारी प्रिंसिपल मनोज कुमार को निलंबित किए जाने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को कालेज परिसर में नारेबाजी की, फिर औगासी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे डीआईओएस नंदलाल यादव और एसडीएम सदर ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भरोसा दिया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने भी प्रभारी प्रिंसिपल के समर्थन में आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
विज्ञापन



कालेज प्रबंध समिति ने मंगलवार को प्रभारी प्रिंसिपल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया था। इससे भड़के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर प्रबंध कमेटी के विरोध में नारेबाजी की थी। पुलिस ने हालात संभाले थे। हंगामे से कालेज के बाहर लगभग 15 मिनट तक यातायात भी बाधित रहा था। बुधवार को छात्र समूह के रूप में कालेज पहुंचे और निलंबित प्रभारी प्रिंसिपल के पक्ष में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

कालेज परिसर में कुछ देर नारेबाजी के बाद छात्रों का हुजूम औगासी रोड पर निकल आया और जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्रों ने एक न सुनी। छात्रों का गुस्सा देख थानाध्यक्ष गाजीपुर सुभाष सिंह ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अभिनव रंजन और डीआईओएस नंदलाल यादव ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। डीआईओएस ने छात्रों को समझाया कि प्रबंध कमेटी ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की है। इस पर उन्होंने अंतिम मुहर नहीं लगाई है। ऐसी हालत में उनका आक्रोशित होना ठीक नहीं है। इस पर छात्र अपनी कक्षाओं में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमल सिंह और जिला मंत्री आलोक सिंह ने बुधवार को आपात बैठक बुलाकर प्रबंधक पर तानाशाही का आरोप मढ़ा। संघ ने धरने की चेतावनी दी। साथ ही डीआईओएस से प्रबंध समिति भंग करने की मांग की।



इस बाबत कालजे की प्रबंधक नीतू सिंह का कहना है कि प्रभारी प्रिंसिपल मनोज कुमार मनमानी करते हैं। इससे संस्था का शैक्षिक माहौल बिगड़ चुका है। वित्तीय अनियमितता की भी जानकारी हुई है। काफी समझाने के बाद भी उनकी कार्यशैली नहीं सुधरी। इससे मजबूर होकर उन पर कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed