{"_id":"6935c6cf1cfb98d74804d39d","slug":"students-participated-in-the-incentive-exam-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-145177-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रोत्साहन परीक्षा में छात्रों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रोत्साहन परीक्षा में छात्रों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
फोटो-16-प्रोत्साहन परीक्षा देते छात्र। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। माहपुर पक्का तालाब स्थित आरएस एक्सेल इंग्लिश अकादमी में रविवार को प्रोत्साहन परीक्षा 2026 का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रोत्साहन परीक्षा सुबह 11:30 से एक बजे तक आयोजित हुई।
परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर रही। इसमें विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विद्यालय के प्रबंधक मयूर गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा लेना नहीं बल्कि हर छात्र में सीखने और आगे बढ़ने की ललक जगाना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोत्साहन परीक्षा के तहत विद्यालय परिवार बच्चों को उत्तम शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट वॉच आदि देकर प्रोत्साहित करता है।