फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Students asked ways to avoid cybercrime

छात्राओं ने साइबर क्राइम से बचने के पूछे तरीके

Sat, 11 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Students asked ways to avoid cybercrime
महत्मागांधी डिग्री कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते अपर पुलिस अधीक्षक राज? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोगों की गाढ़ी कमाई जालसाज चंद मिनट में लूट रहे हैं। ऐसे में साइबर क्राइम से कैसे बचा सकता है। यह सवाल महात्मा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा आरती देवी ने एएसपी राजेश कुमार से पूछा। एएसपी ने बताया कि खातों से जुड़ी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। चेक से लेन-देन सबसे सुरक्षित होता है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के शांति नगर स्थित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई पुलिस की पाठशाला में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं की उत्सुकता शांत की। छात्रा रंजना देवी ने महिला अपराधों से बचने का तरीका पूछा। इस पर एएसपी ने बताया कि शासन ने हर थाने में बीट कांसेप्ट बनाया है।
विज्ञापन

महिलाएं उनसे मिलकर सभी समस्याएं साझा कर सकती हैं। किसी भी तरह के संकट के समय कोई भी महिला 1090, 100, 112 डायल कर तत्काल पुलिस की मदद ले सकती हैं। महिलाओं की हर शिकायत गोपनीय रखी जाती है। छात्रा प्रीती ने भी साइबर क्राइम से जुड़े सवाल पूछे। एएसपी ने बताया कि बैंक कभी किसी खाताधारक से किसी तरह की कोई जानकारी फोन पर नहीं लेता। अगर कोई ऐसी जानकारी कर रहा है, तो सीधे कहें कि वह बैंक जाकर पता कर लेंगे। किसी भी तरह की कोई जानकारी कतई न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से पैसा निकलते समय यह देख लें कि कहीं कोई पासवर्ड डालते समय वीडियो तो नहीं बना रहा है। क्योंकि ऐसा करके वह आपका पासवार्ड प्राप्त कर सकता है। बताया कि कल्यानपुर थाने का रिटायर्ड सिपाही साइबर क्राइम के जाल में फंसकर 15 लाख खो चुका है।
एएसपी ने बताया कि वर्तमान में जिले में प्रतिदिन दो से तीन लोग दुर्घटनाओं में जान गवां रहे हैं। इनमें अधिकांश युवा होते हैं। युवाओं की ड्राइविंग का तरीका अत्यंत गलत होता है। बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं। सड़क पर संकेतक का पालन करें। निर्धारित स्पीड में वाहन चलाएं। अधिक तेज वाहन चलाने पर पुलिस

चालान कर सकती है। शराब पीकर वाहन कतई न चलाएं। सीओ सिटी डीसी मिश्रा ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन कराने की शपथ दिलाई। पाठशाला की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बृजेंद्र सिंह ने की। संचालन प्रोफेसर अजय शुक्ला ने किया। इस मौके पर डॉ. मुजाहिद रजा, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अपूर्व सेन राज, डॉ. सत्यबहादुर सिंह, प्रोफेसर अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

महत्मागांधी डिग्री कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में शपथ लेते शिक्षक व छात्र-छात्

महत्मागांधी डिग्री कालेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में शपथ लेते शिक्षक व छात्र-छात्- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed