{"_id":"5a89bdf04f1c1bf17b8b7f74","slug":"student-s-death-due-to-trapping-in-speller","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेलर में फंसने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेलर में फंसने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गमगीन पिता, चाचा व अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर में शनिवार को स्पेलर चक्की में फंसकर कक्षा सात के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। किशनपुर थाना क्षेत्र के अंजना भैरव गांव निवासी खचरुवा का बेटा दिलीप कुमार (15) कक्षा सात का छात्र था। वह शनिवार शाम को चाचा शिवभवन के साथ बाइक से सरसों पेराई के लिए मददअलीपुर में चक्की गया था।
विज्ञापन
शिवभवन ने बताया कि सरसों पेराई के दौरान निकलती खरी को भतीजा स्पेलर से हटा रहा था। अचानक उसका दायां हाथ स्पेलर में फंसकर कट गया। 108 नंबर मिलाया गया। एंबुलेंस आने में देर होने पर निजी साधन से विजयीपुर पीएचसी लेकर पहुंचे। रेफर किए जाने पर हरदों सीएचसी आए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तब तक शरीर का काफी खून बह चुका था।
विज्ञापन
दिलीप के दो भाई संदीप, कुलदीप व बहनें रीना, मीना, पिंकी हैं। मां शांति देवी और भाई-बहन शव देखकर बदहवाश हो गए। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन