{"_id":"6150bc0c8ebc3edae039f538","slug":"student-drowned-in-nullah-fatehpur-news-knp6546658132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई संग बकरी चराने गए छात्र की नाले में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई संग बकरी चराने गए छात्र की नाले में डूबकर मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। समसपुर गांव में भाई संग बकरी चराने गए 13 वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। भाई के शोर मचाने पर लोग पहुंचे। े दो घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका।
जाफरगंज थानाक्षेत्र के समसपुर गांव निवासी अनिल उर्फ सोनू निषाद का पुत्र आशू (13) बड़े भाई अभय के साथ दोपहर दो बजे बकरी चराने गया था। अभय बकरी चराते दूर जंगल निकल गया। तभी आशू रिंद नदी से जुड़े नाले के कूदकर नहाने लगा और गहराई में जाकर डूब गया। भाई बकरी चराकर वापस आया तो देखा भाई के कपड़े चप्पल नाले के बाहर पड़ी है। वह शोर मचा रोने लगा,शोर
सुनकर गांव का ही सियाराम पहुंचे। वह नाले में काफी देर तक आशू को खोजते रहे। नदी पार पुरैयाखेड़ा में कुछ लोग जानवर चरा रहे थे, उनसे मदद मांगी गई। दो घंटे बाद शव को बाहर निकाल सके। ग्रामीणों ने बताया नाले से बहकर आशू रिंद नदी में चला जाता तो तेज बहाव के कारण शव भी मिलना मुश्किल था। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र भी था। पिता सूरत में रहकर मजदूरी करता है। घटना के बाद मां सोमवती, भाई विनय, अभय, बहन आरोही का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी केशवदास वर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।