{"_id":"6a2b04395040322d75094694","slug":"strike-continues-over-demands-for-salary-hikes-and-reduced-working-hours-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156524-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वेतन वृद्धि और काम का समय घटाने की मांग पर हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वेतन वृद्धि और काम का समय घटाने की मांग पर हड़ताल जारी
विज्ञापन
फोटो-21-गोकुल एग्रो फ्रूट्स गेट के बाहर खड़े हड़ताली श्रमिक। संवाद
औंग। चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में चौथे दिन भी श्रमिकों का आंदोलन जारी रहा। गोकुल एग्रो फ्रूट्स और अमृता ताजा फूड्स कंपनियों में श्रमिकों ने काम बंद रखा। बृहस्पतिवार को भी वेतन वृद्धि और ड्यूटी समय घटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रहा।
गोकुल एग्रो फ्रूट्स में बृहस्पतिवार को कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को वार्ता के लिए बुलाया लेकिन कोई बातचीत नहीं हो सकी। नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि सभी श्रमिकों का वेतन सीधे ठेकेदारों के खातों में भेजा गया है। इससे श्रमिकों को अपना वेतन ठेकेदारों से लेने को कहा गया। इससे श्रमिकों में नाराजगी है।
कंपनी प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई है कि दोपहर तीन बजे प्रबंधन और सभी ठेकेदारों के बीच बैठक होगी। बैठक के बाद लिए गए निर्णय की जानकारी कंपनी गेट पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
अमृता ताजा फूड्स में भी श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल कर दी है। श्रमिकों की मांग है कि वेतन बढ़ाया जाए और 12 घंटे की ड्यूटी अवधि को कम किया जाए। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के अनुरूप वेतन कम है और लगातार 12 घंटे काम करना कठिन हो रहा है।
कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों को आश्वासन दिया है कि मांगों पर जल्द निर्णय लेकर सूचना दी जाएगी। फिलहाल दोनों कंपनियों में उत्पादन पूरी तरह ठप है। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
गोकुल एग्रो फ्रूट्स के प्रोडक्शन मैनेजर राम सिंह ने बताया कि अधिकांश हड़ताली श्रमिक ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले हैं। श्रमिक प्रतिनिधियों से वार्ता हो चुकी है और उम्मीद है कि शुक्रवार से सभी काम पर लौट आएंगे।