फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stones pelted on the family of the accused of triple murder

Fatehpur News: तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के आए परिवार पर पथराव

Fri, 16 May 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on the family of the accused of triple murder
हथगाम। तिहरे हत्याकांड के करीब एक माह सात दिन बाद गांव में दाखिल हुए हत्यारोपियों के परिवार पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। गांव में तैनात पुलिस व पीएसी बल ने किसी तरह हालातों को संभाला। पथराव में एक सिपाही जख्मी हो गया और स्कार्पियो का कांच टूट गया। पुलिस ने परिवार के लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अखरी गांव के तिहरा हत्याकांड के आरोपी सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह की पत्नी ममता सिंह व छोटी बहू बीनू सिंह पत्नी भूपेंद्र सिंह व बीनू के मायके प्रतापगढ़ मानिकपुर थाने के डडौली निवासी आशा देवी पत्नी राधेश्याम, चाचा विकास शर्मा,मुकेश कुमार, अंतामऊ निवासी अरविंद कुमार गौतम करीब दोपहर एक बजे स्कार्पियो से घर पहुंचे। स्कार्पियो में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का झंडा लगा है। स्कार्पियो सवारों में एक युवक गेट की दीवार फांदकर घुस आया। यह देखकर पुलिस पहुंची। शोर शराबा होने पर प्रधान रामदुलारी सिंह पक्ष से तमाम लोग पहुंचे। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मौके पर प्रधान व उनकी बहू मनीषा सिंह भी पहुंची। आरोप है कि हंगामे के दौरान ममता सिंह ने गाली गलौज की। इसी पर ग्रामीण भड़क उठे। पथराव और मारपीट होने लगी। पुलिस ने बीच-बचाव किया। बीच बचाव में सिपाही जय सिंह यादव को चोट लगी। पथराव में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी पहुंचे। स्कार्पियों सवारों को शांत कराने के बाद थाने ले आए। इसके बाद में प्रधान रामदुलारी व उनकी बहू समेत 50 से अधिक महिलाएं व ग्रामीण थाने पहुंचे।थाने में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रधान रामदुलारी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग कई दिन से धमकी दे रहे हैं। उन्हें मुन्नू सिंह की पत्नी ममता ने परिवार के बचे लोगों की भी हत्या की धमकी दी है। बीनू सिंह ने बताया कि बेटा गंभीर बीमारी से पीड़ित है। उसकी दवा का पर्चा घर में छूट गया था। जिसे लेने वह लोग आए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्कार्पियो सीज की गई है। स्कार्पियो सवार ममता सिंह समेत छह लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। बता दें कि राजनैतिक रंजिश में आठ अप्रैल को प्रधान के किसान नेता पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह व पौत्र अभय सिंह की मुन्नू सिंह पक्ष ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी का परिवार गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed