फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Statues on land administration immersion alert

प्रतिमाओं के भू विसर्जन को प्रशासन सतर्क

Thu, 22 Oct 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Statues on land administration immersion alert

आदि शक्ति मां जगदंबा की पूजा अर्चना का दौर जारी है। दशहरा बाद देवी प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है

विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन मुस्तैदी से गड्ढा खुदवा रहा है। अब तक 22 गड्ढे खोदे जा चुके हैं। पहले चरण में 30 गड्ढे खोदे जाएंगे। इसके अलावा दो जेसीबी पूरे समय रहेंगी और यदि गढ्ढे कम पड़ गए तो तत्काल पुन: गड्ढों की खुदाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


 
उप जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव टीम के साथ भिटौरा पहुंचे और गड्ढा खोदने के कार्य का निरीक्षण किया। यहां नगर पालिका और प्राइवेट जेसीबी से गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताते चलें कि पिछली बार बलखंडी घाट में गड्ढे खोदकर देवी प्रतिमाओं का भू विसर्जन किया गया था। इस बार श्मशान घाट के बगल में तीन सौ मीटर पूरब गंगा तट पर चार बीघे जमीन पर भू विसर्जन की व्यवस्था प्रशासन ने की है।




गड्ढों की खुदाई के साथ बैरीकेटिंग लगाई गई है, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही भक्तों के लिए तीन टैंकर में गंगा जल और छह टैंकर में पीने का पानी उपलब्ध रहेगा।


उप जिलाधिकारी ने बताया कि पक्का घाट धंस गया है। इसलिए यहां स्नान पर रोक लगाई गई है। भक्त या तो ओम घाट में या फिर नाव घाट में स्नान कर सकेंगे।


बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद किसी भी प्रतिमा का जल विसर्जन होने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई जबरन मूर्तियों का जल विसर्जन करने की जिद करेगा तो उसे बल पूर्वक भू विसर्जन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed