{"_id":"58d025664f1c1ba84f1a2f25","slug":"static-magistrates-guard-at-19-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 केंद्रों पर रहा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का पहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 केंद्रों पर रहा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का पहरा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
मां रामश्री उदयभान सिंह इंटर कालेज रानी कालोनी परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित के प्रश्नपत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। 19 परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने बैठकर परीक्षा कराई। चर्चा रही कि प्रदेश सरकार की सख्ती के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 36570 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें गणित और गृहविज्ञान के परीक्षार्थी शामिल हैं। सुबह 7:30 बजे शुरू हुई परीक्षा में पांच सचल दल और एक रिजर्व को मिलाकर कुल छह सचल दल परीक्षा का जायजा लेने निकले। विभाग की तयशुदा तैयारियों के तहत पहले से चिन्हित स्कूलों को दल के सदस्यों ने निशाना बनाया। परीक्षा शुरू होने से पहले सचल दल के सदस्य परीक्षा कें द्रों पर पुलिस बल के साथ बैठ गए।
विज्ञापन
इन केंद्रों में राम बलराम इंटर कालेज चितीसापुर, गया प्रसाद इंटर कालेज तारापुर असनी, कोटेश्वर इंटर कालेज रमवां, चंद्रदेव इंटर कालेज लक्ष्मणपुर, रामआसरे इंटर कालेज औंग, जनक दुलारी इंटर कालेज औंग, आरएसजी इंटर कालेज बिंदकी, सरला बालिका इंटर कालेज खजुहा, नालंदा इंटर कालेज बड़ौरी, भूमानंद इंटर कालेज भाऊपुर, भगवानदीन इंटर कालेज सिठर्रा, शिशु ज्ञान वनस्थली इंटर कालेज जहानाबाद, चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कालेज हथगाम, बाबा बेनी माधव इंटर कालेज सरौली, कमल इंटर कालेज अल्लीपुर, श्रीपाल साहू इंटर कालेज अल्लीपुर, पितंबर मनमोहन इंटर कालेज हथगाम में स्टेटिक मजिस्ट्रों ने बैठकर परीक्षा कराई।
विज्ञापन
इसके अलावा शंकरनाथ इंटर कालेज थवई और मदर जानकी इंटर कालेज शंकरनगर में सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केंद्र पर जमे रहे। उधर, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के संगीत गायन, वादन, नृत्य विषय की परीक्षा हुई। डीआईओएस नंदलाल यादव ने बताया कि नकल को लेकर संदिग्ध भूमिका वाले 19 परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को बैठकर परीक्षा कराई गई है। इन स्कूलों में सोमवार की पूरी तरह से नकल विहीन परीक्षा हुई है।