फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Statement for CO in the case of attempted cannibalism and conversion

Fatehpur News: मांस खिलाने और धर्मपरिवर्तन की कोशिश के मामले में सीओ ने लिए बयान

Sun, 20 Jul 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Statement for CO in the case of attempted cannibalism and conversion
किशनपुर। अनुसूचित जाति की हिंदू किशोरी को अगवा कर मांस खिलाने और धर्मपरिवर्तन की कोशिश के मामले का तूल पकड़ने पर विवेचक सीओ खागा बृजमोहन राय शनिवार दोपहर किशोरी के घर पहुंचे। सीओ ने दोबारा बयान लिए हैं। पूर्व में किशोरी आरोपी के पक्ष में पुलिस व कोर्ट के समक्ष बयान दी है। अब विवेचक दोबारा कोर्ट में किशोरी को पेश कराएंगे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को सात जुलाई को लापता हुई थी। वह दो दिन बाद मिली थी। अपहरण के आरोप में पुलिस ने पंचायत सहायक यासीन को गिरफ्तार किया था। किशोरी के कोर्ट में बयान के बाद यासीन का शांतिभंग में चालान हुआ। किशोरी ने मामले में आरोपी पर अगवा करने के बाद सूरत ले जाने और मांस खिलाकर धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने किशोरी को परिजनों से बिना मुलाकात कराए बयान दर्ज कराए और उसे डराया व धमकाया गया। गंभीर आरोप लगने के बाद मामले को एसपी ने संज्ञान में लिया है। मामले की विवेचक सीओ बृजमोहन व थानाध्यक्ष दिवाकर ने किशोरी के घर पहुंचे। घर में किशोरी के बयान दर्ज किए गए। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि उसके बयान में कुछ नई बातें सामने आई हैं। किशोरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। एसडीएम कोर्ट से आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed