{"_id":"5f32e0598ebc3e3cfb2b013d","slug":"state-level-comptetion-in-fatehpur-fatehpur-news-knp5763822194","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीकि से पढ़ाने में जिलभर से अजय का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीकि से पढ़ाने में जिलभर से अजय का चयन
विज्ञापन
Confrontation - knights on a chess board, in sepia tone.
फतेहपुर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने नई टेक्नोलॉजी से शिक्षण कार्य करने के लिए जिले के ऐरायां ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय धनकामई के शिक्षक अजय सिंह का चयन किया है। यह शिक्षक प्रदेश भर के चयनित 51 शिक्षकों में शामिल हैं। चयनित शिक्षक का स्वागत किया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ने जुलाई के पहले सप्ताह में नई तकनीकि से बच्चों को पढ़ाने से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 51 शिक्षक सफल हुए हैं।
चयनित सूची में कंपोजिट विद्यालय धनकामई के शिक्षक अजय सिंह भी शामिल हैं। मंगलवार को ब्लाक संसाधन केंद्र ऐरायां में चयनित शिक्षक का प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी, अशोक सिंह, कुलदीप कुलभूषण, वीरभान, धर्मराज, अरविंद सिंह, विवेक ज्ञानेंद्र ने स्वागत किया।