फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Stabbed for objecting to talking to a girl on the phone.

Fatehpur News: लड़की से फोन पर बात करने के विरोध पर मारा चाकू

Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Stabbed for objecting to talking to a girl on the phone.
फोटो-03-घायल सुरेश सिंह। संवाद
जाफरगंज। थाना क्षेत्र शुक्लनपुर गांव में शनिवार शाम लड़की से फोन पर बात करने से मना करने पर युवक ने धक्का-मुक्की कर दी। कुछ देर बाद सब्जी काटने वाले चार चाकू खरीदकर लौटा और हमला किया। हमले में प्रिंटिंग प्रेस संचालक और एक किसान घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शुक्लनपुर गांव निवासी भगवान शरण वर्मा ने बताया कि उनका जोनिहां-अमौली मार्ग पर मऊदेव चौराहे के पास प्रिंटिंग प्रेस है। वह शनिवार शाम दुकान पर थे। रिश्तेदार सुल्तानगढ़ निवासी अजय पटेल वहां पहुंचा। अजय एक लड़की से फोन पर बातचीत कर रहा था। ये देखकर पुत्र अंकित को मना किया।
विज्ञापन

इस पर वह गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की करने लगा। शोर सुनकर एकत्र हुए लोगों ने उसे समझाकर भेज दिया। वह कुछ देर बाद नशे में मऊदेव चौराहे से चार सब्जी काटने वाले चाकू खरीदकर लौटा। इसके बाद भगवान शरण वर्मा पर हमला कर दिया। किसान सुरेश सिंह बचाने आए तो उन पर भी हमला किया। बचाव में गिरने से सुरेश का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अजय पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

फोटो-03-घायल सुरेश सिंह। संवाद

फोटो-03-घायल सुरेश सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed