फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sports

मानसी को भी बनना है मैरी कॉम

Sat, 21 May 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
sports
मानसी त्रिवेदी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बाक्सिंग की दुनिया की सेलेब्रिटी बन चुकीं मैरी काम की तरह अपना करियर बॉक्सिंग की दुनिया में ही बनाने का ख्वाब लिए मानसी त्रिवेेदी की जंग जारी है। अभावों के बीच अभ्यास में अडिग मानसी के सपनों को मुक्केबाज निकहत जरीन की जीत ने पंख लगा दिए हैं। मजबूत इरादों से मानसी अपनी मुक्केबाजी के हुनर को और भी प्रभावी बनाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

खुशवक्तराय नगर के सत्येंद्र त्रिवेदी एक पेट्रोल पंप में काम करते हैं। इससे पहले वह तकरीबन डेढ़ दशक से महाराष्ट्र के पूणे में परिवार के साथ रह रहे थे। वहीं जन्मी मानसी को मुक्केबाजी का जुनून चढ़ा और उन्होंने स्थानीय क्लब में अभ्यास शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र में बड़े इरादे लेकर मुक्केबाजी की रिंग में उतरी मानसी ने पहले जिला और फिर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महाराष्ट्र के थाणे में हुई स्टेट स्तर की प्रतियोगिता में मानसी को ब्रांज मेडल मिला।
विज्ञापन

वक्त बदला और मानसी अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ फतेहपुर में आकर रहने लगी। यहां कोई क्लब या कोच न मिलने से प्रैक्टिस में बाधा आने लगी। वह नहर कालोनी में श्रवण कुमार गुप्ता से मुक्केबाजी सीखती है। शुक्रवार निकहत जरीन के मुक्केबाजी में गोल्ड लाने की खबर सुनकर एक बार फिर से उम्मीद जगी है। वह अभी बारहवीं की छात्रा है। पढ़ाई के साथ मुक्केबाजी में भी अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed