{"_id":"5e4841388ebc3ee5dd2954bf","slug":"sports-fatehpur-news-knp544907123","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ सरसठ युवाओं ने निकाली दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ सरसठ युवाओं ने निकाली दौड़
विज्ञापन
पीएसी मैदान में सेना भर्ती प्रकिया में मेडिकल जांच के लिए खड़े अभ्यर्थी
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सेना रैली के अंतिम दौर में जिले की बिंदकी और बांदा जिले की बबेरू तहसील क्षेत्र के 3776 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कुल 467 अभ्यर्थी दौड़ निकालने में कामयाब रहे। इस तरह दौड़ में सवा 12 फीसदी अभ्यर्थी ही सफल रहे। प्रक्रिया में करीब 12 सौ युवा शामिल नहीं हुए।
बारहवीं पीएसी के मैदान में दो फरवरी से सेना भर्ती चल रही है। शनिवार को दो जिले की दो तहसील के युवाओं ने रैली में प्रतिभाग किया। भर्ती बोर्ड के डायरेक्टर आशुतोष की निगहबानी में बिंदकी और बबेरू तहसील के युवाओं की शारीरिक क्षमता का आंकलन किया गया। प्रशासनिक अफसर के रूप में पीएसी के बाहर का जिम्मा एसडीएम प्रमोद झा संभाले रहे जबकि अंदर की गतिविधियों पर एएसडीएम विनय कुमार की निगाहें टिकीं रहीं। पहली परीक्षा के तौर पर दौड़ कराई गई। तमाम युवा, मैदान मारते मारते रह गए तो कई मानक के सामने टिक न सके। दौडल़् के मैदान में फर्राटा भरने में 467 युवा ही सफल हो सके। एडीएम पप्पू गुप्ता ने बताया कि दौड़ निकालने वाले जिले के युवाओं का जुनून काबिलेगौर रहा। आखिर दिन सवा बारह युवाओं ने पहली बेाधा पार करने में सफलता हासिल की।
---------
सेना भर्ती पर एक नजर-
आनलाइन आवेदनकर्ता- 5033
प्रक्रिया में शामिल हुए- 3776
नदारद रहे-1257
दौड़ में सफल हुए- 467
कामयाबी का प्रतिशत- 12.36 फीसदी
---------
इनसेट-
दो घंटे बिठाने के बाद गए छोड़े
फतेहपुर। सेना भर्ती के आखिरी दिन भी तमाम युवाओं को बिठाना पड़ गया। यह वह युवा रहे जो सेना की निगाहों में संदिग्ध दिखाई दिए। जिसके चलते इन्हें अहसास कराने के नाम पर दो घंटे तक बिठाए रखा गया। बाद में जिन्हें हिदायत देकर जाने दिया गया। हालांकि सैन्य अफसर, अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को युवाओं के हमदर्द बने नजर आए। बात चाहे कागजी प्रक्रिया की रही हो या फिर रस्सी से गिरने वाले युवा की। हर मामले में सेना को युवाओं के साथ खड़े पाया गया।
विज्ञापन
-----------