{"_id":"605a3b328ebc3e592578f729","slug":"sports-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6195073189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ब्लैक की झोली में एफपीएल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ब्लैक की झोली में एफपीएल का खिताब
विज्ञापन
फतेहपुर। फैक्ट्री प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के त्रिकोणीय आखिरी मुकाबले में एक तरफा परिणाम सामने आए। टीम व्हाइट और टीम ब्लैक के बीच हुई भिड़ंत में टीम ब्लैक शुरू से आखिर तक एक भी बार चुनौती रखती नहीं दिखी। डे-नाइट का खिताब टीम व्हाइट के नाम रहा। इस टूर्नामेंट में टीम के धर्मेंद्र हीरो रहे, जिन्होंने खेल के हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया।
शहर के राधा नगर स्थित एक मैदान में फैक्ट्री प्रीमियर लीग का आखिरी मुकाबला खेला गया। टीम ब्लैक के कप्तान शालू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ब्लैक की तरफ से पारी की शुरुआत बेहद धीमी रही। कप्तान शालू 29 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो गए। अभिषेक सेंगर ने 30 गेंदों में 13 रन बनाए।
टीम व्हाइट के कप्तान अनुपम परिहार और टीम के आलराउंडर धर्मेंद्र सिंह ने ब्लैक टीम को एक के बाद एक झटके दिए। आलराउंडर अमित श्रीवास्तव 19 गेंदों पर मात्र 9 रन बनाकर धर्मेंद्र का शिकार हो गए। हिमांशु पांडेय ने 13 गेंदों पर12 रन बनाए। धर्मेंद्र ने तीन विकेट लिए। गेंदबाज अनुपम ने 3 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट झटका। टीम ब्लैक 20 ओवर में 62 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
उधर, 63 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम व्हाइट को पहला झटका सलामी बल्लेबाज अतर सिंह के रूप में लगा। अतर को अमित श्रीवास्तव ने आउट किया लेकिन उनके बाद धर्मेंद्र सिंह ने 40 गेंद में 24 रन बनाकर टीम को संकट से उबारा। सलामी बल्लेबाज मनोज ने 33 गेंद पर 23 रन बनाए।
मनोज के आउट होने के बाद धर्मेंद्र ने प्रभाकर और संदीप के साथ मिलकर टीम की झोली में जीत कर दी। एक विकेट खोकर खिताब जीतने वाली विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी और एक लाख रुपये दिए गए। रनर टीम को 50 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया।
आलराउंडर धर्मेंद्र सिंह को फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच चुना गया। 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीतने वाले धर्मेंद्र ने मैन ऑफ द सीरीज भी अपने नाम रखी। इन्हें 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने पुरस्कार वितरण के साथ दौरान खेल को जीवन का अहम अंग करार दिया। इस मौके पर फतेहपुर प्रीमियर लीग के आयोजक और भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान, सेक्रेटरी सम्राट गौतम, गणेश गुप्ता, सुशील सिंह चंदेल, शाह भी मौजूद रहे।