{"_id":"6abacb279b860a65d50128e6","slug":"sp-district-president-raises-questions-about-sewer-line-quality-warns-of-agitation-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-163415-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीवर लाइन की गुणवत्ता पर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीवर लाइन की गुणवत्ता पर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
फतेहपुर। सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइन के कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि पाइप मानकों के विपरीत डाले जा रहे हैं और लेवलिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कार्य बंद कराकर जांच कराने की मांग की और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बारिश से गांवों में जलभराव की स्थिति है, फसलें प्रभावित हुई हैं और कच्चे घर गिर रहे हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। साथ ही किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में लगने, आवास योजना में अपात्रों को लाभ मिलने और पात्र लोगों की अनदेखी का आरोप लगाया।
उन्होंने तहसील और थानों में रिश्वतखोरी, अन्ना पशुओं की समस्या तथा हर घर जल योजना के कार्यों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि गांवों में सड़कें खोदने के बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने रोजगार, मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को आर्थिक सहायता समेत कई मुद्दे उठाए। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, डॉ. राम नरेश पटेल, हीरा लाल निषाद, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।