फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP-Congress came on the road with farmers again on agricultural laws

कृषि कानूनों पर फिर किसान संग सड़क पर उतरीं सपा-कांग्रेस

Tue, 15 Dec 2020 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress came on the road with farmers again on agricultural laws
नहर कालोनी में धरने पर बैठे सपाईयों को गाड़ी में बैठाने के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भी किसानों के साथ सपा व कांग्रेस सड़क पर उतर आईं। नहर कॉलोनी में सपा ने धरना दिया। हालांकि धरना शुरू होने के कुछ देर बाद ही सपाइयों को गेट के अंदर दाखिल होने से पहले रोक करके पुलिस लाइन भेजा जाता रहा। भाकियू टिकैत गुट भी यहीं पर किसान मुद्दे पर दहाड़ भरता रहा। खागा व कल्याणपुर पुलिस ने जिला मुख्यालय आ रहे सपाइयों को हिरासत में ले लिया। खागा में भाकियू राष्ट्रीयतावादी संगठन ने कृषि कानून पर नाराजगी का इजहार किया तो बिंदकी में कांग्रेसियों ने सड़क पर लेट कर नारेबाजी की। जिलेभर में हुए विरोध-प्रदर्शन का हाल।
विज्ञापन

धरने में जाने से पहले जाते रहे दबोचे
फतेहपुर। नहर कॉलोनी में कृषि कानून के विरोध में सपा ने धरना दिया। सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव की अगुवाई में सुबह 11 बजे से सपाई विरोध शुरू हुआ। सपाइयों की बढ़ती मौजूदगी देखकर पुलिस व प्रशासन चौकन्ना हो गया। प्रशासनिक आदेश पर सपाइयों को धरना स्थल जाते वक्त गेट पर रोक-रोक करके उन्हें बसों में भरकर पुलिस लाइन भेजा जाता रहा। सदर नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि हाजी रजा को उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया। रफी समेत और भी कई नेताओं को घरों से पकड़कर धरना में शामिल होने से रोका गया।
विज्ञापन

भाकिूय ने खूब भरी दहाड़
फतेहपुर। भाकियू टिकैत गुट ने कृषि कानून के विरोध में धरना दिया। जिलाध्यक्ष राज कुुमार गौतम की अगुवाई में करीब दो सौ किसान इस प्रदर्शन में जुटे। जिलाध्यक्ष ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कहा कि सरकार को यह करना होगा। किसान को दूसरा फैसला मंजूर नहीं है। बाद में किसानों ने एडीएम लालता प्रसाद शाक्य व एएसपी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर लेट कर जताया विरोध
बिंदकी। कृषि कानून के विरोध में आंबेडकर चौराहा में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर लेटकर विरोध जताया। पुलिस व प्रशासन को इस पर काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क से उठने के बाद कांग्रेसी बगल के मैैदान में जाकर जमा हो गए। जिला उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी ने कहा कि पूरे देश में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून का विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी इसे वापस नहीं ले रहे हैं। निश्चित रूप से पूरे देश में आंदोलन चल रहा है और हर हाल में सरकार को झुकना पड़ेगा।
मुख्यालय जाने से रोके गए सपाई
खागा। किसानों के समर्थन में फतेहपुर जा रहे समाजवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को खागा पुलिस ने रोक लिया। नौजवान सभा के राष्ट्रीय सचिव राजेश यादव व प्रदेश सचिव प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता फतेहपुर के लिए निकलने वाले थे। नौबस्ता बाईपास स्थित कार्यालय पर सीओ खागा अंशुमान मिश्र व इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह पहुंच गए। उन्होंने सभी सपाइयों को फतेहपुर जाने से रोका और हिरासत में ले लिया। राजेश यादव ने उप जिलाधिकारी को मौके पर बुलाए जाने की मांग की। कुछ देर बाद एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह मौके पर पहुंचे। सपाइयों ने किसान बिल को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। करीब दो घंटे के बाद सपाइयों को छोड़ा गया।

कल्याणपुर थाने में बिठाए गए पूर्व महासचिव
चौडगरा। किसानों के समर्थन में धरना देने फतेहपुर जा रहे सपा के पूर्व महासचिव महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा के काफिले को कल्याणपुर पुलिस ने रोक लिया। पूर्व प्रमुख मलवां सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पिंटू सिंह चौहान, बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष मोईन सिद्दकी, युवा सपा नेता मुकुल सिंह परिहार, सेक्टर प्रभारी चौडगरा लोहा सिंह यादव, विजयकांत यादव, नागेन्द्र सिंह सेक्टर संयोजक, अशोक कुमार व रितेष सिंह को सुबह 11बजे थाने में बिठा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed