फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SOU MURDER CASE, FRIENF SUSPECTED

सोनू हत्याकांड में आशनाई हो सकती वजह

Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SOU MURDER CASE, FRIENF SUSPECTED
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के अयाह गांव में युवक की गला काटकर हत्या की घटना का पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है। पुलिस की छानबीन के बाद शक की सुई दोस्त पर ही टिक गई है। उनके बीच रंजिश के पीछे आशनाई की बात सामने आ रही है। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ चालू है। पुलिस आलाकत्ल की बरामदगी करने में सफल हुई है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के चक मीरपुर निवासी अभिषेक उर्फ सोनू (22) पुत्र सुरेंद्र सिंह की बुधवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सोनू का शव गांव से एक किलोमीटर दूर अयाह में चकरोड किनारे बाग में मिला था। सोनू का एक दोस्त फरार था। उसी के साथ सोनू को देखा गया था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को उठाया है। उसमें एक दोस्त भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस के जांच में सामने आया कि कत्ल में दोस्त का ही हाथ है। पुलिस घटना की वजह के पीछे कई बिंदुओं को खंगालने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आशनाई का मामला हत्या के पीछे होना माना जा रहा है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया मामले का रविवार को खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed