{"_id":"592728fd4f1c1b260c5367f0","slug":"sixth-student-coaching-director-did-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवीं की छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवीं की छात्रा से कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Fri, 26 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर घोष थानाक्षेत्र में कोचिंग संचालक अधेड़ ने कक्षा छह की छात्रा को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया। पिता उलाहना देने पहुंचा तो उसके साथ संचालक ने मारपीट की। अब पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा छह की 11 वर्षीय छात्रा प्रेमनगर में संचालित एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। कोचिंग के संचालक बृजेश श्रीवास्तव और उनका बेटा है। दोनों ही बच्चों को पढ़ाते हैं। छात्रा का आरोप है कि उसे बुधवार शाम कोचिंग खत्म होने के बाद संचालक बृजेश श्रीवास्तव ने रोक लिया था। उसे बंदर भगाने के बहाने टीचर पीछे के कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा ने आपबीती घर पहुंचकर पिता को बताई। वह आरोपी कोचिंग संचालक के घर शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी बृजेश डंडा लेकर बाहर आ गया। उसने छात्रा के पिता के साथ मारपीट व गालीगलौज की। एसएचओ हेमंत श्रीज्ञानचंद्र दुबे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके बेटे को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था।
विज्ञापन