फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six more cases of cheating in military recruitment

सेना भर्ती में ठगी के छह और मामले सामने आए

Thu, 15 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Six more cases of cheating in military recruitment
कचेहरी चौकी के पास स्थित मीडिया सेंटर में बैठे भुक्तभोगी युवक - फोटो : अमर उजाला
जिले के युवाओं को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के छह मामले और सामने आए हैं। यह भी कानपुर के प्रशांत की जालसाजी का शिकार हुए। धोखाधड़ी का शिकार हुए युवाओं को सामने लाने वाली भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने एसपी बलिकरन यादव से मिलकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले की तहकीकात एएसपी से कराने की बात कही है।
विज्ञापन


बुधवार को फिर से सेना मेें भर्ती होेने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का नया मामला प्रकाश में आया। इस बार भी खुलासा भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं कल्याण समिति ने किया। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव के राजेश कुमार, आैंग थाना क्षेत्र के खरौली-मिराई गांव के राज कुमार यादव, खरौली-मिराई के ही रहने वाले राहुल सिंह यादव व मलखान सिंह, कानपुर देहात जिले के अकबरपुर थाने के भगवंतपुर गांव के अंकित कुमार और कानपुर देहात के  शिवली थाने के गुलजारी गांव के मुलायम सिंह ने बताया कि वह सभी कानपुर के व्यक्ति के संपर्क में आए। उसी के माध्यम से अन्य कई लोगों ने सेना में भर्ती के लिए रुपये जमा किए गए।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी ने बताया कि ठगों का गिरोह युवाओं को ठग रहा है। इस गिरोह की पैठ जिले में काफी गहरी हो सकती है। गंभीरता से जांच कर गिरोह का भंडाफोड़ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed