फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six injured in auto-bike collision

Fatehpur News: ऑटो और बाइक की टक्कर में छह घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Six injured in auto-bike collision
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चखेड़ी गांव के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बलुवापुर गांव निवासी विजय शंकर (40) पत्नी रूबी देवी, पुत्र राज (8) और पुत्री लाडो (6) के साथ बाइक से किसी काम से शहर आ रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के आलियामऊ गांव निवासी राहुल ऑटो लेकर आ रहा था। चखेड़ी गांव के पास बाइक और ऑटो टकरा गए। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। ऑटो चालक राहुल और उमर गहना गांव निवासी रमेश चंद्र भी जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग जख्मी

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में छह लोग जख्मी हो गए। खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदों गांव निवासी राहुल साथी निशान के साथ बाइक से शहर आ रहा था। थरियांव थाना क्षेत्र के बहिलापुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला निवासी रोहित चौधरी नऊवाबाग के पास ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया। तुराबअली का पुरवा निवासी सुनील लखनऊ बाईपास के पास ई-रिक्शा पलटने से घायल हुआ। मिट्ठनपुर गांव निवासी दिलीप कुमार और फरीदपुर गांव निवासी बबलू कार की टक्कर से बिलंदा के पास घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed