{"_id":"69b84488326e2c005b091f0e","slug":"six-candidates-were-absent-in-the-hindi-exam-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-151046-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, 4,500 छात्र अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, 4,500 छात्र अनुपस्थित
विज्ञापन
फोटो-24-उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलखेड़ा में परीक्षा देते बच्चे। संवाद
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। जिले भर के विद्यालयों में छात्रों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। पहले दिन कक्षा एक से पांच के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई गई। वहीं कक्षा छह से आठ के छात्रों ने बेसिक क्राफ्ट, कृषि तथा खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा दी। जिले भर में 2,25,572 पंजीकृत छात्रों में से करीब 4500 छात्र अनुपस्थित रहे।
कक्षा छह से आठ के छात्रों ने दी बेसिक क्राफ्ट की परीक्षा
जहानाबाद कस्बे के गुडाही मंडी मोहल्ला में स्थित कंपोजिट विद्यालय और प्राइमरी पाठशाला कोडा में कक्षा एक से पांच के छात्रों की मौखिक परीक्षा हुई। कंपोजिट विद्यालय में कक्षा छह से आठ के छात्रों ने बेसिक क्राफ्ट की लिखित परीक्षा दी। प्रधानाध्यापिका मोनिका वर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग के 170 छात्रों में 165 छात्र उपस्थित रहे।
मौखिक परीक्षा में नदारद रहे छह छात्र
बिंदकी कस्बे के गांधी प्राथमिक विद्यालय में भी मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। यहां पंजीकृत 101 छात्रों में से 95 छात्र उपस्थित रहे। मलवां विकासखंड के तेंदुली जूनियर विद्यालय में प्रथम पाली में कृषि और द्वितीय पाली में खेल एवं स्वास्थ्य की परीक्षा हुई। इसमें 110 छात्रों में से 106 छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उत्साह पूर्वक बच्चों ने दी परीक्षा
अमौली क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुलखेड़ा में 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। देवरी बुजुर्ग कंपोजिट विद्यालय के 230 बच्चों में सभी ने परीक्षा में भाग लिया। नारायणपुर प्राथमिक विद्यालय में 61 बच्चों में से 60 उपस्थित रहे।
परीक्षा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह
खागा नगर के बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में भी सभी विषयों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य विनीता सिंह ने बताया कि पंजीकृत 174 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित रहे। बीआरसी कार्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी 70 छात्र-छात्राओं ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दी। शिक्षकों ने विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का आकलन किया।