फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sister-in-law along with her lover attacked her brother and sister-in-law.

Fatehpur News: ननद ने प्रेमी संग भाई-भौजाई पर किया जानलेवा हमला

Sun, 29 Mar 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law along with her lover attacked her brother and sister-in-law.
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र में ननद ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ भाई-भौजाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला के साथ दुष्कर्म की भी कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर थरियांव पुलिस ने ननद समेत 20 हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी ननंद, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ननद का प्रेमी और उसके कई साथी 14 अगस्त 2025 को अलग-अलग बाइक से आए थे। सभी ने घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर दुष्कर्म की कोशिश की। उसे और पति को पीटकर मंगलसूत्र छीन लिया। शोर सुनकर लोग पहुंचे और सभी आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed