फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sir, 10 year old girl was sent home by paying 4000 rent

साहब. 10 साल की बच्ची का 4000 किराया देकर भेजा कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
sir, 10 year old girl was sent home by paying 4000 rent
फोटो संख्या 3-
विज्ञापन
- दिल्ली से लौट रहे बिहारी मजदूरों ने बयां किया अपना अपना दर्द फोटो संख्या का परिचय.. संवाद न्यूज़ एजेंसी. फतेहपुर। वैश्विक महामारी की चपेट में अपरोक्ष रूप से बिहारी मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं । राह चलते बिहारियों का दर्द सुनते बन रहा है । ठेला रिक्शा के जरिए दिल्ली से बिहार के लिए लौट रहे कामगार मजदूरों ने जो कुछ कहा वह इनकी बेबसी बयां करने वाला रहा । एक बिहारी ने बताया कि परिवार के लोगों को ट्रक से भेजा गया है। ट्रक वालों ने छोटे बच्चों का भी किराया पूरा ले लिया । नउवा बाग बाईपास पर पैर वाला रिक्शा खींचकर बिहार लौट रहे एक जत्थे से अमर उजाला प्रतिनिधि का सामना हुआ । हाथ देने पर पहले यह सहमे। फिर दबी जुबान जो कुछ भी बयां किया वह मानवता को शर्मसार करने वाला रहा । नालंदा में रहने वाले अरुण कुमार ने बताया कि वह सभी 12 तारीख को दिल्ली से चले थे । खाने पीने का जो सामान साथ लाए थे वह दूसरे दिन ही खत्म हो गया। ऐसे में उन्हें दूसरों का चेहरा ताकना पड़ रहा है। नालंदा के ही रहने वाले सिधारी ने बताया कि परिवार के लोगों को ट्रक से घर भेजा गया है । यह सभी सकुशल घर पहुंच गए हैं । ट्रक वाले ने एक सवारी का ₹4000 वसूला है । भागलपुर के रहने वाले संजय जाधव ने बताया कि ट्रक वालों ने मन माया मनमाना पैसा वसूला है । जिन्होंने 10 साल की बच्ची और बच्चों का भी पूरा किराया 4000 रुपये प्रति व्यक्ति ले लिया। कटिहार के रहने वाले पप्पू मंडल ने बताया कि रास्ते भर डर बना रहता है कि कहीं रोक न लिए जाएं। इसने कहा कि साहब अब पैर से रिक्शा खींचा नहीं जा रहा है लेकिन इसके सिवाय दूसरा चारा भी नहीं है । इन सभी ने एक स्वर में कहा चाहे जो कुछ भी हो जाए अब वह सभी अपने वतन पर ही रह कर परिवार की जीविका तलाशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed