{"_id":"6acd3b91da7bf2e4a60b939b","slug":"silver-jewelry-cash-and-a-ring-stolen-from-two-houses-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164346-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो घरों से चांदी के आभूषण, नकदी समेत अंगूठी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो घरों से चांदी के आभूषण, नकदी समेत अंगूठी चोरी
विज्ञापन
असोथर। थाना क्षेत्र के बड़ी और छोटी अंदीपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर चांदी के आभूषण, नकदी और सोने की अंगूठी चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बड़ी अंदीपुर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात चोर पीछे की दीवार के रास्ते घर में घुस गए। चोर उसकी मां के बक्से में रखी करीब एक किलो चांदी की पायल, गले की सुतली, कड़े, पैरों की लच्छी, झुमके, बाले और बुंदे चोरी कर ले गए।
वहीं छोटी अंदीपुर निवासी नीरज द्विवेदी के घर से नौ अक्तूबर की रात चोर 10 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी उठा ले गए। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।