फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shopkeeper brothers beaten up for asking for loan

Fatehpur News: उधार मांगने पर दुकानदार भाइयों को पीटा

Tue, 21 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper brothers beaten up for asking for loan
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में उधारी मांगने पर दुकानदार भाइयों को आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने रविवार को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कनेरी गांव निवासी रंगीलाल सोनकर ने पुलिस को बताया कि भाई सेवालाल की किराने की दुकान है। गांव का रहने वाला नीतू रविवार शाम भाई की दुकान पर सामान लेने आया। सेवालाल ने पिछला उधार रुपये चुकाने की बात कहकर सामान देने से मना कर दिया। नीतू ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

विरोध पर नीतू, अरुण कुमार उर्फ मन्नू, भोला और गुड्डी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अरुण उर्फ मन्नू ने कुल्हाड़ी से सेवालाल के सिर पर वार कर दिया। बीच-बचाव में उसे भी पीट दिया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed