फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shock death of another farmer

सदमे से एक और किसान की मौत

Sun, 26 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 26 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shock death of another farmer

गाजीपुर थाना क्षेत्र में फसल बर्बाद होने के सदमे

विज्ञापन
में एक और किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद मासूम बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं बचा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
 
गाजीपुर कस्बा के बहुआ रोड निवासी इसरार (45) पुत्र स्व. सत्तार खां ने चार बीघा खेत में गेहूं की बुवाई की थी। बेमौसम की बारिश से उसकी फसल भी बर्बाद हो गई थी। शनिवार की सुबह बची-खुची फसल की कतराई कराने खेत में गया था। पैदावार कम देख चकराकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

ग्रामीण उसे खेत से गांव लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। किसान की मेहनत मशक्कत से उसकी मां और बच्चों मुस्कान (13), सिमरन (10), अरबाज (6) का भरण-पोषण होता था। किसान की मौत से परिवार का हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed