फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shiwalyon o'clock in the morning to put the influx of devotees , the first Monday of the month of August three auditory

भोर पहर से शिवालयों में भक्तों का लगा तांता, तीन अगस्त को श्रवण मास का पहला सोमवार

Sun, 02 Aug 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 02 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shiwalyon o'clock in the morning to put the influx of devotees , the first Monday of the month of August three auditory

श्रावण मास के पहले दिन बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। भोर पहर से मंदिरों में भक्तों की कतार लग गई। बेलपत्र, दूध, भांग, शहद से भगवान का जलाभिषेक करो शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। भृगुधाम भिटौरा ओम घाट और तांबेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगह भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू किए गए। पहली अगस्त से श्रवण मास आरंभ हो गया है। आचार्यों का मानना है कि श्रवण मास में बाबा भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा की बौछार करते हैं। शनिवार को सुबह से ही भक्तो के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर बाबा को प्रसन्न किया। इसी प्रकार भृगुधाम भिटौरा ओमघाट में श्रद्धालु पहुंचे और गंगा मइया के जयकारे लगाकर डुबकी लगाई। गंगा जल से शिव शंकर का जलाभिषेक किया। दिनभर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। खागा व बिंदकी में बने एक सैकड़ा से अधिक शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। भक्तों ने भोले शंकर की पूजा अर्चना कर मन्नतें मानी। शिव चालीसा, महा मृत्युंजय, रूद्राभिषेक के जाप चलते रहे। बिंदकीके डूंडेश्वर मंदिर में सीताराम व घनश्याम गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सुबह से देर रात तक हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जाफरगंज क्षेत्र के सिद्धेश्वर बाबा आश्रम में बने शिवमंदिर के महंत घनश्याम दास बाबा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें उमड़ी भीड़ की व्यवस्था संभालने वालों में चंद्रिका दीक्षित, राधा देवी, सुंदरलाल दीक्षित, मिठ्ठूलाल दीक्षित, अंकित, किशोर, रामसिंह यादव, कल्लू आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। भक्तों ने भजन कीर्तन, आल्हा के माध्यम से भगवान शिव की अराधना का लुत्फ उठाया। मलवां विकास खंड के गांव भाऊपुर की पक्की कुटी के भंडारे की व्यवस्था विनोद बाबा, ओमप्रकाश सिंह, जुगराज सिंह, प्रेम नारायन सिंह, गुड्डन, रामबहादुर यादव आदि ने भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया।

विज्ञापन



मंदिर मार्गों की नहीं हुई सफाई
शहर के तांबेश्वर मंदिर के समीप गंदगी से भक्तों में आक्रोश है। इसके अलावा न तो पालिका प्रशासन ने खस्ताहाल मार्ग ठीक कराया और नही प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई। पिछले दिनों नगरीय विकास समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी एवं अन्य सभासदों ने ईओ से मिलकर सावन के सोमवार में शिवालयों में साफ सफाई व मार्ग, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। तांबेश्वर मंदिर को जाने वाले मार्ग में गढ्ढे होने से भक्तों को आने जाने में दिक्कत होती है। यहां के दिनेश सिंह, रानी पटेल, पुरुषोत्तम ने बताया कि रात्रि में स्ट्रीट लाइट खराब रहने से भक्तों को असुविधा होती है। अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती ने बताया कि शिवालयों का निरीक्षण करके समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। भक्तों को दिक्कत नहीं होगी। उधर, बिंदकी में शवमंदिर मार्गों की सफाई न कराए जाने से लोगों में चेयरमैन के खिलाफ आक्रोश है। जल्द सफाई न कराए जाने पर लोगों ने सड़क जाम की चेतावनी दी है।  शिव भक्तों में सोनू गुप्ता, टाटा ओमर, गोल्डी तिवारी, बाबा श्याम नारायन मिश्रा आदि ने बताया कि पहली चेयरमैन नीलम सोनी के कार्यकाल में धार्मिक महीनों पर भी मंदिरों के आने जाने वाले मार्गों की सफाई नहीं कराई जाती है। प्राचीन मंदिर डूंडेश्वर, महाजनीगली, पैंगबरपुर, जहानपुर, ठठराही, ललौली रोड , क्योटरा, लंकारोड लगभग सभी मंदिरों के मार्गों में सफाई व्यवस्था न कराए जाने से भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed