फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shivam was killed for fear of revealing the secret of illegal relations

फतेहपुर: अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से की थी शिवम की हत्या

Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shivam was killed for fear of revealing the secret of illegal relations
फतेहपुर। अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से शिवम लोधी (12) हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। करीब दो माह बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में मृतक की करीबी एक महिला को भी साजिश और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बना सकती है। मामले का बुधवार को पुलिस पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे हासिमपुर भेदपुर गांव निवासी अनिल राजपूत का पुत्र शिवम (12) एम कान्वेंट स्कूल हसवा खेलदार में छात्र था। वह चचेरे भाई विवेक के साथ आठ दिसंबर की रात पड़ोसी गांव भदोइया में आई बारात में शामिल होने गया था। विवेक बारात से करीब रात आठ बजे घर चला गया था। जयमाल देखने के लिए शिवम बारात में रुक गया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

छात्र की आशा बहू मां रेणुका सिंह राजपूत की ओर से नौ दिसंबर को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मां और बेटे गांव से कुछ दूर उसरैना पीएचसी में रहते थे। कई दिन तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। गांव किनारे तालाब में एक बोरा उतराता 17 दिसंबर को दिखा था। बोरे से शिवम का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसलियां टूटने और गले में चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे साफ हुआ कि छाती पर चढ़कर किशोर की हत्या की गई थी। पुलिस ने करीबी लोगों के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगालना शुरू किया। कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए। सर्विलांस के जरिए पुलिस नंबरों की पड़ताल में जुट गई। जांच के दौरान गांव के एक कबाड़ी व्यवसायी और उसके दो साथियों को पुलिस ने उठाया है। कबाड़ व्यवसायी ने राजफाश के डर से हत्या करना कबूल किया है।
कबाड़ी ने पूछताछ में बताया कि उसके शिवम के घर की एक महिला से अवैध संबंध थे। शिवम ने आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था। उसे डर था इस बात को जगजाहिर कर देगा। तभी बारात की रात बहाने से शिवम को पंडाल के पीछे बुलाया और साथियों संग अगवा कर ले गया। तालाब किनारे हत्या की। बोरा उसके पास पहले से था। उसी बोरे में शव भरकर फेंक दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवम के गायब हो जाने के बाद ही महिला को सब कुछ पता चल गया था। वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से महिला को भी आरोपी बना सकती है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि हत्या में सब कुछ साफ हो चुका है। खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

दोनों साथियों को 50 हजार का लालच दिया
हत्या के मास्टरमाइंड कबाड़ी ने घटना को अंजाम देने के लिए एक साथी को 30 हजार और दूसरे साथी को 20 हजार रुपये में राजी किया। घटना की रात कबाड़ी और उसके साथी पंडाल के पीछे शराब पी रहे थे। तभी कबाड़ी ने शिवम को देखा। उसे राजफाश के डर से ठिकाने लगाने की ठान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed