{"_id":"65833343199f04b2840659a9","slug":"shisham-tree-standing-on-the-bank-of-gopalpur-minor-was-cut-down-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-8574-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोपालपुर माइनर के किनारे खड़ा शीशम का पेड़ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोपालपुर माइनर के किनारे खड़ा शीशम का पेड़ कटा
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के गोपालपुर माइनर में खड़ा हजारों की कीमत का शीशम का हरा पेड़ कट गया। इसकी भनक न तो सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को हुई और न पुलिस को। बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने कटा पेड़ देखा तो वन विभाग को इसकी सूचना दी। लेकिन विभाग ने निचली गंगा नहर का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं मौके पर कटे पेड़ के कुछ बोटे वहीं पड़े रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ की कीमत करीब 50 हजार से ज्यादा थी। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से पेड़ कटा है। निचली गंगा नहर के एसडीओ राजेंद्र ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के लिए कर्मचारी को भेजा है। पेड़ काटने वाले के बारे में जानकारी मिली है। जिलेदार के माध्यम से मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। संवाद
प्रशिक्षण के लिए गए 60 किसान
फतेहपुर। परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत जिले से कृषक प्रशिक्षण के लिए साठ किसानों का जत्था बुधवार को कृषि भवन लखनऊ बाईपास पास से राजकीय कृषि विद्यालय चिरगांव झांसी के लिए रवाना हुआ। किसानों की बस को उपनिदेशक कृषि प्रसार राममिलन सिंह परिहार और एसडीओ रंजीत चौरसिया ने हरी झंडी दिखाया। इस दौरान कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर संस्था के प्रोजेक्ट हेड शुद्धात्मा जैन, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर जितेन्द्र सिंह, अनिल मिश्रा, फील्ड ऑफिसर अरविन्द कुमार, विवेक सिंह आदि रहे। संवाद