फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shikshamitras roared again

Fatehpur News: शिक्षामित्रों ने फिर भरी हुंकार

Tue, 23 Jul 2024 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitras roared again
फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया। बहुआ ब्लाॅक में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में धरना देकर बीईओ हौसिला प्रसाद को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह धरना संकेतिक है। शिक्षामित्रों को शिक्षकों की भांति अवकाश दिए जाएं। चिकित्सा सुविधा दी जाए। अधिनियम बनाकर उन्हें शिक्षक बनाया जाए। ये मांगे पूरी नहीं हुईं तो नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर भी मांगें पूरी नहीं हुई तो पांच सितंबर से लखनऊ में घेरा डालो, डेरा डालो की तर्ज पर अनिश्चितकालीन धरना होगा।
विज्ञापन

धरने में शिवकुमार यादव, गजेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, सेहनलाल, देवेंद्र कुमार, दयाशंकर, संतोष शर्मा आदि शामिल रहे। हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने हथगाम ब्लाक संशाधन केंद्र में धरना देकर ज्ञापन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष केवल सिंह, अमित शुक्ला, नरेंद्र, मेवालाल, ममता देवी, कमला देवी, विवेक प्रताप, मो. नसीम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवंगत शिक्षामित्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा 25 को
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ फतेहपुर अपने दिवंगत साथियों की याद में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 25 जुलाई को दोपहर ढाई बजे बजे नहर काॅलोनी परिसर में श्रद्धांजलि सभा करेगा। जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को समायोजन रद्द होने के पश्चात अब तक बहुत से साथी अवसाद में आकर दुनिया से अलविदा हो गए हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।

जिला महामंत्री रवीन्द्र पटेल ने बताया कि बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी। उसके बाद सभी शिक्षामित्र कैंडल मार्च करते हुए शा 5 बजे नहर काॅलोनी से सरदार पटेल की प्रतिमा तक जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने शिक्षामित्रों से निर्धारित समय पर नहर काॅलोनी पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed