फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Shepherd village, a victim of plight, worse than the village. Shepherd village, a victim of plight, worse than the village.

Fatehpur News: दुर्दशा का शिकार गड़रियन पुरवा, गांव से भी बदतर हालात

Mon, 26 Aug 2024 01:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
Shepherd village, a victim of plight, worse than the village. Shepherd village, a victim of plight, worse than the village.
फतेहपुर। नगर पालिका के अस्ती वार्ड का हिस्सा गड़रियनपुरवा की दुर्दशा गांव से भी बदतर है। आबादी की नालियां सिल्ट से लबालब हैं। सड़कों पर कीचड़ है। चारों तरफ गंदगी का अंबार है। यह स्थिति जिले में शायद ही किसी गांव की हो। इसके बावजूद यहां के निवासियों को शहरवासी होने का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन


आबूनगर वार्ड का गड़रियनपुरवा नई तहसील से करीब एक किमी पश्चिम अस्ती वार्ड से सटा है। यहां की आबादी करीब चार हजार है। अधिकांश लोग खेती किसानी के साथ पशुपालन के व्यवसाय से जुड़े हैं। पूरी आबादी में जल निकासी का कोई रास्ता नहीं है। सीसी सड़कें नीचे हैं और नालियां ऊपर हैं। ऐसे में सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को घर के बाहर निकलते ही कीचड़ के बीच से गुजरना मजबूरी बन गई है। जलापूर्ति की वाटर लाइनें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। बिजली आपूर्ति का भी कोई समय निर्धारित नहीं है। शहर के मानक अनुरूप बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। आधी शताब्दी पहले शहर में शामिल होने के बावजूद अभी तक इस आबादी को शहरी बिजली आपूर्ति की सुविधा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed