{"_id":"58694b604f1c1b3f7aeebc28","slug":"sheikh-victorious-in-a-football-club-cricket-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में ममता क्लब तो फुटबाल में शेख विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में ममता क्लब तो फुटबाल में शेख विजयी
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय लेते शेख एजाज अहमद
- फोटो : Amar ujala
राजकीय इंटर कालेज में रविवार को सद्भावना मैत्री क्रिकेट और फुटबाल मैच हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। क्रिकेट मैच ममता क्रिकेट क्लब और ओमनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। ममता क्रिकेट क्लब के कप्तान गगन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में ओमनी क्रिकेट क्लब मात्र 90 रन ही बना सकी। ममता क्रिकेट क्लब ने 31 रनों से मैच जीत लिया। फुटबाल मैच ओमनी क्लब और शेख फुटबाल क्लब के बीच खेला गया। शेख फुटबाल क्लब ने सात गोल किए वहीं ओमनी फुटबाल क्लब ने मात्र तीन गोल किए। इस प्रकार शेख फुटबाल क्लब ने चार गोल से जीत हासिल की।
कार्यक्रम अध्यक्ष शेख एजाज अहमद व मुख्य अतिथि एथलीट कोच विभा सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आलोक शर्मा, अनवर रेसर, अंसार अहमद, पंकज कुमार, आसिफ जुबैर मौजूद रहे।