{"_id":"61e1c9148e9a903be16461e6","slug":"shav-mila-fatehpur-news-knp675359849","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा से लापता युवक का शव यमुना नदी के किनारे मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा से लापता युवक का शव यमुना नदी के किनारे मिला
विज्ञापन
यमुना किनारे मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र से सात दिन पहले लापता हुए सैलून कर्मी का शव शुक्रवार को यमुना के किनारे मिला। सैलून कर्मी के शरीर का काफी हिस्सा जलीय जीव खा चुके थे। बांदा से आए परिजनों ने सिर, पैर, कपड़ों से शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शुक्रवार दोपहर गाजीपुर थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव में यमुना नदी के किनारे युवक का शव मिलने की ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीमावर्ती जिले बांदा के तिंदवारी थाने में सूचना दी। पुलिस से सूचना पाकर बेंदा घाट निवासी विमला देवी परिजनों के साथ वहां पहुंचीं। विमला देवी ने शव की पहचान पति संतोष उर्फ बसंता (35) के रूप में की।
विमला ने बताया कि सात जनवरी की शाम पति लापता हो गए थे। पति की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह बात जरूर सामने आई थी कि दुकान बंद कर लौटते समय गांव के कुछ लोगों से पति का विवाद हुआ था। उन्हीं लोगों ने पति की हत्या कर शव को गायब किया था। मामले की तिंदवारी थाने और बेंदा घाट चौकी में तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विमला ने जूता, पैंट, सिर और जैकेट से शव की पहचान की है। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि शव पुराना होने के कारण कंकाल में बदल गया है।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस ने सैलून कर्मी का शव मिलने की सूचना तिंदवारी थाना को दी। तिंदवारी पुलिस गुमशुदगी या अन्य किसी धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई या नहीं। इस बारे में जानकारी नहीं दे सकी। हालांकि बांदा पुलिस शव मिलने की खबर मिलने के बाद हरकत में आई। पुलिस ने तीन-चार संदिग्धों की शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया है।