{"_id":"658f0fd0be6f6ed9a10f2a8a","slug":"shadipur-railway-crossing-will-remain-closed-for-six-days-in-the-new-year-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-9039-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नए साल में छह दिन तक बंद रहेगी शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नए साल में छह दिन तक बंद रहेगी शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग
Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के दक्षिणी क्षेत्र को जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग नए साल में छह दिन पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान वहां ट्रैक पर रबर पैनल लगाए जाएंगे।
शहर के रेलवे स्टेशन से सटी शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग से छह रेल ट्रैक गुजरे हैं। अक्सर रेल ट्रैक पर मरम्मत का कार्य होता है। इसके लिए ट्रैक के बगल में मौजूद डामर सड़क को खोदना पड़ता है। मरम्मत होने के बाद फिर से सड़क बनाई जाती है। अब इस समस्या से निजात दिलाने का काम रेलवे कर रहा है। ट्रैक पर नट-बोल्ट के माध्यम से रबर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे ट्रैक की मरम्मत करने के लिए सड़क खोदने की जरूरत नहीं होगी। जब भी ट्रैक की मरम्मत होनी होगी तो रबर पैनल को खोलकर मरम्मत की जाएगी। इसके बाद नट-बोल्ट कस कर फिर उन्हें लगा दिया जाएगा।
रबर पैनल लगाने के लिए खोदाई का काम शुरू हो गया है। इसके लिए एक जनवरी को सुबह आठ बजे से छह जनवरी को शाम पांच बजे तक क्रॉसिंग पूरी तरह से बंद रखी जाएगी। इस दौरान सभी ट्रैक पर रबर पैनल बिछाने का काम होगा। पथ के एसएसई अनूप कुमार ने बताया कि ट्रैक पर रबर पैनल लगाने का काम शुरू हो गया। छह जनवरी तक काम पूरा हो जाएगा।