फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sewer drains growing illness

बजबजाते नाले नालियों से बढ़ रही बीमारी

Mon, 24 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
sewer drains growing illness
बिंदकी के उफनाते नालों से बढ़ा मच्छरों का प्रक ोप - फोटो : अमर उजाला
नगर में लगे गंदगी के अंबार व नालों की सिल्ट सफाई न कराने से बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप से लोगों की नींदें हराम हैं। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर अंबार व बजबजाती नालियों से बढ़े मच्छरों की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं कराया गया और न ही फागिंग मशीन चलवाई जा रही है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। नागरिकों में पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन

मौसम के बदलाव के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। नगर की सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह से चरमराई हुई है।

सर्वाधिक गंदगी नगर के गांधी चौराहा, अंबेडकर चौराहा, कुंवरपुर रोड, मुगलरोड, लंका रोड, ठठराही के फकीरन टोला, महाजनी गली आदि में है। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। उफनाए नालों, कूड़ों के ढेरों में पनप रहे मच्छर संक्रामक बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। नगर के व्यवसायी रामकिशन गुप्ता, मुकुंदी गुप्ता, सभासद सुनील पाल, कामता यादव, पूर्व सभासद अनीस अहमद डायमंड आदि का कहना है कि गंदगी से मच्छराें का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जीना हराम है।
विज्ञापन



संक्रामक बीमारियां भी पनपने लगी हैं, नालियाें का गंदा पानी फुटपाथों व दरवाजों के सामने उफना रहा है, फिर भी पालिका प्रशासन को यह सब नजर नहीं आ रहा है। दूसरी ओर नगर पालिका चेयरमैन नीलम सोनी का कहना है कि कमान दोबारा अभी हाल में मिली है। सफाई व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ गई थी। नगर की जनसंख्या दोगुनी हो गई है, लेकिन कर्मचारियों का अभाव है। नालों की सिल्ट उठाने व रास्तों की सफाई के लिए अलग से गैंग लगाकर कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed