{"_id":"6acd394cf459456e9509aea6","slug":"seven-quintals-of-firecrackers-seized-ahead-of-diwali-four-arrested-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164342-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दीपावली से पहले सात क्विंटल आतिशबाजी बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दीपावली से पहले सात क्विंटल आतिशबाजी बरामद, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पुलिस ने छापा मारकर बिना लाइसेंस बिक्री के लिए रखी गई सात क्विंटल छह किलो आतिशबाजी बरामद की। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सोमवार को सभी आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी योगेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ विस्फोटक सामग्री के भंडारण को लेकर लाइसेंसधारकों के यहां जांच कर रहे थे। तभी दीपावली पर बिक्री के लिए भारी मात्रा में आतिशबाजी जमा किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने मोहम्मद रफी उर्फ बच्चू और अल्तमस निवासी काजी टोला तथा सात्विक जैन और उत्कर्ष गुप्ता निवासी लालूगंज की दुकानों व गोदामों पर एक साथ छापा मारा।
तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की आतिशबाजी बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपियों के पास आतिशबाजी की बिक्री का लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों के खिलाफ कार्रवाई की।