फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Seven police personnel absent from police for months

महीनों से गैरहाजिर सात पुलिस कर्मी सस्पेंड

Wed, 17 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Wed, 17 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक ने गैरहाजिर चल रहे सात पुलिस कर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ सीओ लाइन को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक कवींद्र प्रताप सिंह ने लंबे वक्त से गैरहाजिर रहने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मांगी थी जिसमें कई महीनों से गायब पुलिस कर्मियों को देखकर कार्रवाई की है। उन्होंने दो जनवरी से ड्यूटी से मेडिकल अवकाश के कारण गैरहाजिर होने पर महिला सिपाही सोनल सिंह, 12 जनवरी से सीएल अवकाश पर गए सिपाही विशाल सिंह, 25 फरवरी से ड्यूटी दौरान गायब शत्रुघ्न सिंह व 31 मार्च से जय सिंह भदौरिया, सीएल अवकाश पर 24 मार्च से गायब सिपाही विद्याभूषण मिश्रा, सिपाही जगौती लाल 11 अप्रैल से डीजी गारद ड्यूटी से, सीएल अवकाश पर 13 अप्रैल से राजेंद्र प्रसाद शुक्ला को सस्पेंड किया है। एसपी पीआरओ अरविंद सिंह गौर ने बताया कि गैरहाजिर होने वाले सिपाहियों को निलंबित किया गया है। उनकी जांच भी शुरू कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed