{"_id":"66c4fcaf3ae47955480854c4","slug":"seven-people-including-a-woman-injured-in-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-119902-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसों में एक महिला समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसों में एक महिला समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के परिहारपुर मजरे औरेई निवासी हीरालाल का बेटा विकास (20) सोमवार की शाम बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। वह थाने के समीप नरैनी रोड पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी कुलदीप (19) बाइक से बहन के घर जा रहा था। वह गांव के बाहर निकला, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर होने से घायल हो गया। गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह निवासी रविकांत (30) पत्नी सीमा (28) के साथ बाइक से ससुराल कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव जा रहा था। जखनी ओवरब्रिज के पास बाइक फिसल गई। अनियंत्रित होकर गिरने से दंपति घायल हो गए।
ललौली थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी महादेव का पुत्र दीपक (28) बाइक से बहुआ जा रहा था। गांव के समीप ही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी सूरज प्रसाद का पुत्र अनिल कुमार (22) बाइक से शहर आ रहा था, तभी गांव के समीप ही अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा निवासी शीतल प्रसाद का पुत्र पवन कुमार (22) गांव के समीप ही बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै।