फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   seven blocks major unopposed , six blocks will bump

सात ब्लाक प्रमुख निर्विरोध, छह ब्लाकों में होगी टक्कर

Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 07 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
seven blocks major unopposed , six blocks will bump

ब्लाक प्रमुख पद के लिए शनिवार को सात उम्मीदवारों ने

विज्ञापन
मैदान छोड़ दिया। जिसमें से सदर तहसील के हंसवा व असोथर से एक-एक उम्मीदवार ने चुनाव के एक दिन पहले अपने-अपने नाम वापस ले लिए। रविवार को होने वाले मतदान में अब सिर्फ 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।  

सदर तहसील क्षेत्र के हंसवा ब्लाक से चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। नाम वापसी के दिन इनमें से पूर्व विधायक आनंद लोधी के बेटे अभिनव लोधी के पीछे हटने से अब तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

पूर्व विधायक के भाई अमित लोधी, सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार सिंह व निर्दलीय अनीता(पत्नी रामबाबू) मैदान में हैं। असोथर ब्लाक में चार लोगों ने पर्चा भरा था। गोमती देवी ने शनिवार को अपना नाम बसपा के कामता प्रसाद के पक्ष में वापस ले लिया। अब यहां सपा की सरिता देवी, कमलेश, कामता प्रसाद चुनाव मैदान में हैं।

बहुआ ब्लाक में दो लोगों ने नामांकन किया था। किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। अब यहां सपा से फूलमती यादव सपा नेता महेंद्र यादव की पत्नी हैं और बसपा की वैशाली शिवहरे चुनाव मैदान में हैं।

पति रमाकांत शिवहरे फुलवामऊ में प्रधान हैं। भिटौरा ब्लाक: में दो लोगों ने नामांकन किया था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां से सपा से महेंद्र सिंह की पत्नी रेनू सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला की पत्नी कल्पना शुक्ला के बीच चुनाव होना है। अमौली ब्लाक में तीन लोगों ने पर्चा भरा। शनिवार को बसपा के पूर्व ओएसडी गंगाराम अंबेडकर की मां शिवकली ने नाम वापस लिया। अब यहां सपा से कमला पत्नी मुन्नीलाल और रामदेवी पत्नी रामदास चुनाव मैदान में हैं।
हथगाम ब्लाक में दो लोगों ने नामांकन पत्र भरा था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। चुनाव मैदान में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान की अनुज वधू बीना सिंह और राजराम यादव की पत्नी सुर्ती देवी चुनाव मैदान में हैं। बीना सिंह को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed