फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Settled in business and administration

व्यापारियों और प्रशासन में ठनी

Tue, 11 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन

फतेहपुर। श्रीराम नवमी महोत्सव के दिन शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद भाजपाइयों की ओर से कोई ध्यान न दिए जाने पर व्यापारियों में आक्रोश है। मामले को जानने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक करने गए सदर विधायक को खरी खोटी सुनाई गई। हालांकि सदर विधायक का कहना है कि उन्होंने पूरा मामला समझ लिया है। व्यापारियों की कोई गलती नहीं है। पुलिस प्रशासन ने उतावलेपन में घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रामनवमी पर्व के दिन देर रात हुए बवाल और पुलिस की ओर से व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से नाराजगी झलकी। चौक हनुमान मंदिर में सोमवार की देर शाम बैठक हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सदर विधायक विक्रम सिंह ने बैठक की। विधायक ने व्यापारियों को बताया कि डीएम एवं एसपी से इस मुद्दे पर बात हुई है। किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होगा। कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। यदि मामला हल न हुआ तो सीएम से भी मिलेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, रवि प्रकाश दुबे, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल मिश्रा गुट जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा कि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा को पूरा मामला बताया गया है। बुधवार को सीएम से मिलकर पुलिस पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed