फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Section changed from murder to culpable homicide, accused sent to jail

Fatehpur News: हत्या से गैर इरादतन हत्या में बदली धारा, आरोपी जेल भेजा गया

Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Section changed from murder to culpable homicide, accused sent to jail
फाइल फोटो-13-दीपक। स्रोत परिजन - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
बिंदकी। नाबालिग साली को लेकर भागते समय सगे साले समेत तीन को कार से कुचलने वाले बहनोई को बुधवार शाम पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की धारा को बदलकर गैर इरादतन हत्या कर दिया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर निवासी दीपक सोनी, मौसेरी नाबालिग साली को संपत्ति के लालच में कार से लेकर भाग रहा था। पीछा कर रहे साले सत्यम सोनी, मनोज सोनी और अन्नू सोनकर को आरोपी ने दिलावलपुर के पास टक्कर मार दी। घटना में मनोज और अन्नू सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। सत्यम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी निवासी मनोज के पिता अवध नारायण की तहरीर पर दीपक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे छीछा तिराहे के पास से आरोपी को कार समेत गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान धारा परिवर्तन कर मामला गैर इरादतन हत्या में कर दिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के न आने पर किशोरी के बयान दर्ज नहीं हुए
बाल कल्याण समिति में पुलिस किशोरी को बयान दर्ज कराने लेकर पहुंची थी। यहां उसकी कस्टडी के लिए पिता रामनारायण सोनी को बुलाया गया। कानपुर यशोदा नगर सैनिक चौराहा निवासी रामनारायण किसी कारणवश कोर्ट नहीं पहुंचे। हालांकि अन्य परिजन मौजूद थे। इसी वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके। किशोरी ने मौसेरी बहन शशि पत्नी दीपक के साथ रहने की इच्छा जताई है। कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि किशोरी के बयान बृहस्पतिवार को कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे।

फाइल फोटो-13-दीपक। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-13-दीपक। स्रोत परिजन- फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed