{"_id":"5814ddf64f1c1b6779bc23da","slug":"secretary-rice-will-boycott-the-purchase-of-non-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर धान खरीद का बहिष्कार करेंगे सचिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर धान खरीद का बहिष्कार करेंगे सचिव
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते साधन सहकारी समिति के सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधन सहकारी समिति सचिव परिषद की शनिवार को बैठक हुई। इसमें पीसीएफ की कार्यशैली पर चिंता जताई गई। सचिवों ने वेतन भुगतान न होने पर एक नवंबर से होने वाली धान खरीद न करने का निर्णय लिया।
महामंत्री नेकपाल सिंह ने कहा कि पीसीएफ के क्रय केेंद्रों में सचिव प्रभारी बनाए जाते हैं। धान व गेहूं खरीदने का काम वही करते हैं। सचिवों को कई साल से वेतन नहीं मिल रहा है। खाद बिक्री, गेहूं व धान खरीद के कमीशन से सचिवों का खर्च चलता है। धान, गेहूं खरीदने के बाद सचिव ट्रक का भाड़ा अपनी जेब से देकर गोदाम तक पहुंचाते हैं। तौल कराने वाले व गाड़ी में लोड करने वाले पल्लेदारों को भाड़ा भी सचिवों को जेब से खर्च करना पड़ा है। वर्ष 2011 से अभी तक केंद्र प्रभारी सचिवों को कमीशन, भाड़ा, पल्लेदारी का भुगतान नहीं हुआ है। पीसीएफ गोदाम से खाद पहुंचाने वाले ट्रकों का भाड़ा भी सचिवों को देना पड़ता हैं। खाद ढुलाई के भुगतान में भी पीसीएफ हीलाहवाली कर रही है। इसलिए मजबूरन बहिष्कार करना पड़ रहा है।
इस मौके पर सचिव राजेंद्र सिंह, मान सिंह, अशोक, योगेंद्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह, रामप्रताप सिंह, शिव बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, गुलाब सिंह, रवींद्र कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर श्रीवास्तव मौजूद रहे।