{"_id":"581a3a844f1c1bae314371fb","slug":"seat-belt-tying-twenty-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट न बांधने पर बीस का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट बेल्ट न बांधने पर बीस का चालान
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई रोड में चेकिंग करते टीएसआई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात जागरूकता माह के दूसरे दिन बुधवार को सीट बेल्ट न बांधने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस और थानों की पुलिस ने वाहनों की चेकिंग लगा कार्रवाई की।
शहर के आईटीआई रोड और ज्वालागंज चौराहे पर यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने वाहन चालकों को जागरूक किया।
बाइक सवारों को पंफलेट बांटे और हेलमेट लगाने को प्रेरित किया। दोबारा बगैर हेलमेट लगाए मिलने पर कार्रवाई करने की हिदायत देकर छोड़ा। सीट बेल्ट न बांधने वाले लोडर, कार चालकों की धरपकड़ की। बीस चालकों का चालान किया। चालकों को बायीं ओर से ही चलने को कहा।
यातायात प्रभारी ने बताया कि बेतरतीब चलने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना और चालान की कार्रवाई की गई है। इसमें 53 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसपी पीआरओ ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि यातायात माह में जिले भर में चले अभियान के तहत 23 हजार 800 रुपये 145 वाहनों से शमन शुल्क वसूला गया है। वहीं 145 वाहनों का चालान किया गया है।