फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Search for miscreants in the fields and forest; still, no clue found.

Fatehpur News: खेतों और जंगल में बदमाशों की तलाश, फिर भी नहीं मिला सुराग

Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Search for miscreants in the fields and forest; still, no clue found.
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में महिला से असलहों के बल पर लूटपाट के मामले में पुलिस 48 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। शनिवार को पुलिस की टीमों ने पीड़ित के घर के पीछे खेत और जंगल में काफी देर तक छानबीन की।
विज्ञापन

आशंका है कि वारदात के बाद बदमाश इसी रास्ते से भागे होंगे। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम समेत पांच टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

भिटारी गांव निवासी रामकेश दीक्षित के घर में शुक्रवार भोर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला था। घर के दरवाजे पर सो रही रामकेश की पत्नी शांति देवी को तमंचा दिखाकर बदमाशों ने करीब एक लाख के जेवर लूट लिए थे। इसके बाद कार की डिकी में रखे एक लाख 25 हजार रुपये लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के गांवों में सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के साथ संदिग्धों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं।
शनिवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय भी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने शांति देवी से घटना के संबंध में पूछताछ की और उन्हें प्राथमिकी की प्रति सौंपी। पीड़ित के घर के पीछे झाड़ियां, खरपतवार और खेत हैं।
रामकेश ने बताया कि घर की पीछे की कोठरी गिर चुकी है और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसी वजह से कमाई का पैसा कार की डिकी में रखते थे। लूट के बाद अब वाहनों की किस्त जमा करने की चिंता सता रही है।

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगी हैं। सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed