फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SDRF removed the body after 17 hours

Fatehpur News: 17 घंटे बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

Thu, 27 Jun 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
SDRF removed the body after 17 hours
फोटो-23-बारा यमुना घाट में लगी भीड़ के साथ पुलिस और एसडीआरएफ के जवान। संवाद
विज्ञापन


परिजनों का पुत्र की हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज। बारा यमुना घाट में पीपे के पुल में सेल्फी लेते समय मंगलवार को एक युवक यमुना नदी में डूब गया था। बुधवार को 17 घंटे बाद एसडीआरएफ के जवानों ने यमुना से शव खोज निकाला। परिजनों ने युवक की हत्या कर यमुना में फेंकने का आरोप लगाया है।
अकबरपुर कोतवाली के गांधी नगर वार्ड निवासी बदन गिहार का पुत्र अचल सिंह गिहार (28) मंगलवार को कानपुर के नवाबगंज थाना के आजाद नगर निवासी चचेरे मामा रजत अपने चचेरे मामा रजत, कन्नौज के थाना कोतवाली कुदुलपुर के मकरंदीपुर निवासी राज और भतीजे विशाल के साथ बांदा गए थे। लौटते समय बारा यमुना पीपे के पुल में बैराकेडिंग पार कर पीपे में चढ़कर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन

इस बीच आपस में धक्का मुक्की होने लगी। विशाल ने अचल को लात मार दिया। वह यमुना नदी डूब गया था। ग्राम प्रधान अरुण दुबे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से मंगलवार देर रात तक खोजबीन करती रही, लेकिन शव नहीं मिला था। बुधवार को प्रयागराज से एसडीआरएफ के जवानों ने सुबह से खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पुल से करीब किलोमीटर दूर श्मशान घाट के सामने शव को खोज निकाला। जिला बांदा जसपुरा थाना के प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। मृतक की मां प्रेम कली ने आरोप लगाया कि पुत्र को मार कर तीनों ने यमुना नदी में फेंका है। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन बच्चे हैं। इस हादसे से मां, पत्नी सोनम, भाई विपिन, भूरा, नमित का रो रो हाल है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि रजत और राज को भेजी गई टीम ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है।
......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed