{"_id":"6154b5028ebc3e0de74a4faf","slug":"sdm-stopped-illegal-construction-fatehpur-news-knp6552911100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने रोका मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने रोका मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसवा। थरियांव थानाक्षेत्र के चकबरारी बिलंदा गांव में मंदिर की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रोक दिया। लंबे समय से ग्रामीण इसकी शिकायत कर रहे थे।
सोमवार को श्यामू, जितेंद्र, अंशुमान, ग्राम प्रधान गुलाब सिंह, नीरज ने जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जीटी रोड बिलंदा स्थित प्राचीन संतोषी माता की मंदिर की कीमती भूमि पर कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। फर्जी बैनामा दिखाकर मोहल्ले के लोगों को अपना हक जताकर अवैध तरीके से मंदिर और परिसर की जमीन पर कब्जा करके निर्माण करा रहे हैं।
बुधवार को एसडीएम सदर प्रमोद झा राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। मंदिर परिसर से दो दिन में अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि संतोष कुमार अवैध कब्जा कर रहा है। राजस्व निरीक्षक रामरूप पाल व लेखपाल सुधीर कुमार को निर्देश दिए कि जमीन खाली करवाने के बाद रिपोर्ट दें। इस मौके पर अंशुमान बाजपेई, ग्राम प्रधान गुलाब सिंह लोधी, श्यामू लोधी, शिवम वर्मा, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।