फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scorched woman admitted in Ursla missing, suspicion on husband

Fatehpur News: उर्सला में भर्ती झुलसी महिला लापता, पति पर संदेह

Mon, 22 May 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 22 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scorched woman admitted in Ursla missing, suspicion on husband
- बकेवर थाने शिकायत लेकर पहुंचे दोनों पक्ष
विज्ञापन

- बकेवर पुलिस ने कानपुर पुलिस से किया संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। उर्सला में भर्ती झुलसी शनिवार को अचानक लापता हो गई। मामले को लेकर मायके और ससुराल पक्ष थाने में शिकायत करने पहुंचे। पति पर मायके पक्ष के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

थानाक्षेत्र के नहरामऊ गांव निवासी मुन्नू निषाद की पत्नी शिवसखी 12 मई को संदिग्ध हालात में झुलस गई थी। पति मन्नू ने पत्नी को कानपुर उर्सला में भर्ती कराया था। घटना के बाद मृतका का बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के केवटरा निवासी पिता सूरजपाल निषाद और अन्य परिजन उर्सला पहुंचे थे। दो दिन पहले मायका पक्ष बिंदकी लौटा था। पति मुन्नू ने बताया वह शनिवार को हॉस्पिटल के बाहर किसी काम से गया था। वह शाम को वार्ड पहुंचा तो पत्नी गायब थी। पत्नी की आसपास काफी तलाश की। कोई पता नहीं लगने पर गांव आ गया और ससुरालीजनों को सूचना दी। इसके बाद बकेवर थाने पहुंचा। उधर, सूरजपाल ने बताया कि उसने बेटी की शादी करीब 12 साल पहले मुन्नू के साथ की थी। दामाद ने बेटी शिवसखी को जलाकर मारने का प्रयास किया। पड़ोसियों के इकट्ठा होने पर दिखावे के लिए उर्सला में भर्ती कराया। दो दिन पहले उर्सला से लौटकर आए। अब बेटी के लापता होने की खबर मिली है। उर्सला में मुन्नू अक्सर उन लोगों के साथ गाली-गलौज और गलत व्यवहार करता था। इसी वजह से वापस आ गए थे। उसकी बेटी के साथ दामाद अनहोनी कर सकता है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि मामला कानपुर का है। कानपुर पुलिस से संपर्क किया गया है। दोनों पक्षों को कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed