फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Scooty riding ganja smugglers caught

Fatehpur News: स्कूटी सवार गांजा तस्करों को पकड़ा

Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 07 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding ganja smugglers caught
फतेहपुर। स्कूटी सवार तस्करों को पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। हुसैनगंज पुलिस ने असनी गंगापुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवारों को पकड़ा है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बांदा जिला बबेरू थाना क्षेत्र के तेंदुवारी रोड हरदौली निवासी शाहरूख खान और दूसरा राधानगर थाने के विनोबा नगर निवासी भीम सिंह कंजड़ बताया। पुलिस ने स्कूटी और दो मोबाइल सीज किए हैं। (संवाद)
विज्ञापन


एसपी ने महिला ने की शिकायत
फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव की सविता देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब 12 दिन पहले बच्चों से विवाद होने पर पति को दूसरे पक्ष ने पीटा था। पति के खिलाफ उल्टा दूसरे पक्ष ने शिकायत की। पुलिस पति को परेशान कर रही है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन

चार वारंटी पकड़े गए
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के कृपालपुर निवासी मोतीलाल, रहना निवासी भोला सिंह, दावतपुर निवासी कमलेश पासवान, आरामपुर बसई निवासी नौशाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का कोर्ट से विभिन्न मामलों में वारंट था। आरोपी फरार चल रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



लोडर समेत भैंस चोर गिरफ्तार, दो भागे
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने लोडर समेत एक भैंस चोरी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी फरार है। गौंती गांव से चोर लोडर में भैंस चुराकर ले जा रहे थे। पुलिस ने बुधवार शाम लोडर पकड़ी। लोडर से भैंस बरामद की है। मौके से रायबरेली जिला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रमेश यादव उर्फ रिजवान को गिरफ्तार किया। कौशांबी कड़ाधाम निवासी इरफान समेत दो को फरार घोषित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed